गोपालगंज, सितम्बर 18 -- Gopalganj News: सिधवलिया। एक संवाददाता महम्मदपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने महम्मदपुर स्थित एसबीआई के एटीएम से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के डुमरिया निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है।बताया गया कि दो व्यक्ति एटीएम में पहुंचे थे। दोनों पर लोगों को रुपये नहीं निकलने का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदलने का प्रयास करने का आरोप है। इसी दौरान स्थानीय लोगों को शक हुआ। लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल से फरार हो गया। मामले में फरार आरोपी की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन...