Gopalganj News: एक दिन की बारिश, तीन दिन शहर की सड़कों पर परेशानी
गोपालगंज, जुलाई 12 -- Gopalganj News: गोपालगंज। बारिश थमे 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने और रविवार को तेज धूप निकलने के बावजूद शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सड़कों की हालत जादोपुर चौक से लखपतिया चौक तक की जर्जर सड़क पर जगह-जगह पानी जमा रहा, जिससे पैदल राहगीरों, बाइक सवारों और ई-रिक्शा चालकों को आवागमन में भारी दिक्कत हुई। सड़क पर बने गड्ढों में भरे पानी के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। काली स्थान रोड पर भी बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ पसरा रहा। फिसलन के कारण लोगों को संभलकर चलना पड़ा। वहीं, जादोपुर चौक के पास सड़क पर जलजमाव से वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ा। लखपतिया चौक से बरई टोला जाने वाली सड़क की स्थिति भी बदहाल रही, जहां कीचड़ और पानी के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी कम नहीं हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.