गोपालगंज, सितम्बर 12 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में शुक्रवार को शादी तय होने से नाराज एक युवती ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। मृतkan नरेश प्रसाद की 21 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद उचकागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। इस दौरान उनकी बहू का फोन आया कि मधु ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे पिता ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। लेकिन वह आगे प...