गोपालगंज, नवम्बर 3 -- Gopalganj News: (विजयीपुर से प्रभात मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट) विजयीपुर प्रखंड के धोबवल पटखौली खेल मैदान में मंगलवार को श्री महावीरी अखाड़ा समारोह सह जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में गोरखपुर और पथरदेवा की टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर दमखम दिखाया। गेंद पर कब्जा जमाने, एक-दूसरे के गोल पोस्ट तक पहुंचने और गोल करने के प्रयासों से मुकाबला रोमांचक बना रहा। खिलाड़ियों के शानदार खेल पर मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कड़े मुकाबले में गोरखपुर की टीम ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल दागे। वहीं, पथरदेवा की टीम ने भी गोल उतारने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। अंततः गोर...