गोपालगंज, जुलाई 23 -- Gopalganj News: गोपालगंज। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार मदरसे में पढ़ाई कर रहा एक छात्र वहां से भाग निकला। वह भटकते हुए बुधवार की देर रात गोपालगंज शहर के गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। इसकी सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों को जानकारी दी।

घटना की जानकारी सूचना मिलने के बाद परिजन अपने गांव से गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और बच्चे को सही सलामत लेकर अपने साथ वापस घर लौट गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के रामकोला मोती पाकड़ गांव के मुबारक अंसारी का 12 वर्षीय बेटा शहीद अंसारी रामकोला में ही स्थित टेकुआटार मदरसे में पढ़ाई करता था।

परिवार की चिं...