गोपालगंज, अगस्त 22 -- Gopalganj News: उचकागांव। उचकागांव प्रखंड के दो अलग-अलग गांवों में शनिवार को अभियान बसेरा टू के तहत अभियान चलाकर 10 भूमिहीन लोगों को घर बनाने के लिए राजस्व विभाग के द्वारा जमीन का पर्चा वितरित किया गया। उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में सीओ विजय कुमार व राजस्व अधिकारी अनमोल त्रिपाठी के देखरेख में प्रखंड क्षेत्र की छोटका सांखे पंचायत के श्यामपुर व छोटका सांखे गांव के भूमिहीन लोगों का चयन करने के बाद उन्हें घर बनाने के लिए भूमि का पर्चा वितरित किया गया। सीओ ने बताया कि अलग-अलग गांवों के भूमिहीन व्यक्तियों द्वारा आवास बनाने के लिए सरकारी भूमि का पर्चा देने की मांग की गई थी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: अभियान बसेरा:96 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा जिसके आलोक में जांच-पड़ताल के पश्चात श्यामपुर गांव ...