गोपालगंज, सितम्बर 2 -- Gopalganj News: उचकागांव थाना में लगाया स्वास्थ्य शिविर उचकागांव,एक संवाददाता। उचकागांव थाना परिसर में बुधवार को सूबे के जाने-माने जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटना के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर में अस्पताल के आए चिकित्सकों के द्वारा उचकागांव थाने के पुलिस पदाधिकारियों से लेकर महिला व पुरुष पुलिस बल के जवान एवं थाने में आने वाले आगंतुकों की मधुमेह, ब्लड प्रेशर, रक्तचाप, ऑक्सीजन लेवल, वजन, शरीर का तापमान आदि कई अन्य स्वास्थ्य जांच किया गया। वहीं निशुल्क परामर्श दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, अपर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार, दरोगा आनंद कुमार सिंह, जमदार कन्हैया लाल सिंह सहित काफी संख्या में कर्मी मौके पर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...