गोपालगंज, जुलाई 21 -- Gopalganj News: उचकागांव, एक संवाददाता। प्रखंड की उचकागांव, हरपुर और बलेसरा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 152 लोगों ने अपनी समस्या को लेकर आवेदन जमा किया। बीडीओ मनोज कुमार पडित ने समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उसके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि उचकागांव पंचायत में लगे सहयोग शिविर में सबसे अधिक 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि हरपुर पंचायत में 46 व बलेसरा पंचायत में 36 आवेदन प्राप्त हुए हैं। हरपुर पंचायत भवन पर लगे सहयोग शिविर में पहुंचे बीडीओ के निरीक्षण में विभिन्न विभागों के प्रतिनियुक्त 22 कर्मियों में से मात्र सात ही कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : राघोपुर के सहयोग शिविरों में कहीं अव्यवस्था, कहीं बेहतर प्रबंधन जबकि 15...