Gopalganj News: उचकागांव के पाखोपाली गांव में कीटनाशक खाने से अधेड़ की मौत
गोपालगंज, सितम्बर 28 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाने के पाखोपाली गांव में सोमवार को कीटनाशक खाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक नथु भगत का 51 वर्षीय बेटा ब्रिज किशोर चौरसिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद उचकागांव थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति सोमवार को शराब के नशे में धुत था। परिवार के लोगों से बेवजह झगड़ा कर रहा था। इस दौरान उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखकर परिजनों ने उसे मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कीटनाशक खाने से अधेड़ की हुई मौत के बाद सूचना पुलिस को मिली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.