गोपालगंज, अगस्त 5 -- Gopalganj News: उचकागांव के तीन पंचायतों में सहयोग शिविर में मिले 156 आवेदन -59 आवेदन का हुआ त्वरित निष्पादन। उचकागांव,एक संवाददाता। उचकागांव प्रखंड के त्रिलोकपुर, झीरवां और नवादा परसौनी पंचायत भवन पर लगे सहयोग शिविर में 156 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 59 आवेदनों का संबंधित पदाधिकारियों ने त्वरित निष्पादन कर दिया। शेष 97 आवेदनों का निष्पादन करने के लिए संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: सहयोग शिविर में सुनी गयी समस्या, निपटाये गये मामलेशिविर का परिचय उचकागांव प्रखंड के तीनों पंचायत में लगे सहयोग शिविर में आवेदन देने के लिए 10:00 बजे सुबह से ही आवेदकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान त्रिलोकपुर पंचायत सरकार भवन पर लगे सहयोग शिविर में बिजली बिल सुधार के लिए पांच, नल-जल योजना ...