गोपालगंज, जुलाई 23 -- Gopalganj News: पंचदेवरी। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर संदिग्ध तरीके से उपस्थिति दर्ज कराने के मामले में पंचदेवरी प्रखंड के राजापुर महंथ स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के बीपीएससी शिक्षक राजू तिवारी से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। यह भी पढ़ें- हाजिरी बनाकर गायब रहने वाले शिक्षकों पर कसेगा शिकंजाशिक्षक की उपस्थिति पर सवाल इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में शिक्षक की उपस्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। विभागीय स्तर पर ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा के दौरान शिक्षक की उपस्थिति संदिग्ध पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जारी पत्र के अनुसार, एक जुलाई से 18 जुलाई तक ई-शिक्षाकोष पर दर्ज शिक्षक की उपस्थिति प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्...