गोपालगंज, सितम्बर 12 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शारदीय नवरात्र की आहट के साथ ही जिले में मां दुर्गा की भक्ति का रंग चढ़ने लगा है। शहर से गांव तक पूजा समितियां तैयारियों में जुट गई हैं। कहीं भव्य पंडालों का निर्माण शुरू हो गया है तो कहीं मां दुर्गा की प्रतिमाओं को रूप देने में कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गणेशोत्सव और नवरात्र के लिए तैयार हो रहीं मूर्तियांताजगी और तैयारियां आचार्यों के अनुसार इस बार नवरात्र में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी और मुर्गा पर विदा होंगी। माता के आगमन और विदाई के इस स्वरूप को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक और यादगार बनाने की तैयारी में जुटी हैं। जिले में करीब 70 जगहों पर पंडाल बनाकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। शहर के प्रमुख पूजा स्थ...