गोपालगंज, सितम्बर 12 -- Gopalganj News: भोरे, एक संवाददाता। थाने के कल्याणपुर टोला रिखइबारी में शुक्रवार रात बच्चे के छठियार के मौके पर आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से आयोजक के परिजन भी उलझ गए। इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। तीनों से थाने में पूछताछ की जा रही है।बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान आयोजक के परिजन पुलिस से उलझ गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...