Gopalganj News: आपसी विवाद में मारपीट, तीन जख्मी
गोपालगंज, जुलाई 22 -- Gopalganj News: गोपालगंज, हमारे संवाददाता उचकागांव थाना क्षेत्र के साहेब राय के टोला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को हुई मारपीट मामले में महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद सभी को उपचार के लिए उचकागांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, साहेब राय के टोला निवसाी अनीता देवी व उनके भाई व भौजाई से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष से मारपीट की गयी। इस दौरान अनीता देवी के भाई ने उनपर लाठी से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इसके अलावा मारपीट में नंदकिशोर प्रसाद व उनकी पत्नी सोनी देवी भी जख्मी हो गए। घटना के बाद पुलिस दोनों पक्ष के घायलों का बयान दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.