Gopalganj News: आपसी विवाद में चाकू मारकर किया घायल
गोपालगंज, अक्टूबर 27 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l थाने के पिपरा पुल के पास आपसी विवाद को लेकर मारपीट के दौरान चाकू मारकर घायल कर रुपया व सोने की चेन छिनने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फुलवरिया गांव के मनीष दुबे सोमवार को दोपहर कृषि सेंटर में रुपये जमा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पिपरा पुल के पास मारपीट की गई । घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मांझा पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी कराई है। जिसमें दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट हुई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.