Gopalganj News: आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली, प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज, नवम्बर 3 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने के एक गांव निवासी 14 वर्षीया किशोरी की एआई की मदद से आपत्तिजनक तस्वीर तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गयी। मामले में किशोरी के पिता ने मंगलवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीर के साथ अश्लील गाना जोड़कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया गया। पुलिस को दिए आवेदन में इंस्टाग्राम आईडी का भी उल्लेख किया गया है। मामले की जांच कराने, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर को हटवाने व उसे आगे प्रसारित होने से रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गयी है। थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी सेल के माध्यम से जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.