गोपालगंज, अगस्त 6 -- Gopalganj News: गोपालगंज। नगर परिषद के सफाई कर्मियों की हड़ताल का सबसे अधिक असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ा है। लगातार आठ दिनों से कचरा उठाव बंद रहने के कारण शहर में करीब 128 टन कचरा जमा हो चुका है। बारिश के कारण यह कचरा सड़कर कीचड़ में बदल रहा है, जिससे चारों ओर दुर्गंध फैल गई है। मुख्य सड़कें, बाजार, मोहल्ले और गलियां गंदगी से पट गई हैं। लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।                                      नगर परिषद क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 16 टन कचरा निकलता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आठ दिनों की हड़ताल से निगम क्षेत्र में जमा हो गये 720 टन कचरे, संक्रामक रोग का डर सफाई नहीं होने से कूड़े के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हजियापुर चौक, मौनिया चौक, अंबेडकर चौक, बाजार क्षेत्र सहित कई स्थानों पर कचरे ...