Gopalganj News: आठवें दिन भी डटे रहे सफाईकर्मी, अंबेडकर चौक पर बुलंद की मांगों की आवाज
गोपालगंज, अगस्त 6 -- Gopalganj News: गोपालगंज। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगर परिषद के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रही। सफाईकर्मी अंबेडकर चौक पर धरने पर बैठे रहे और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मांगों के समाधान के बजाय प्रशासनिक स्तर पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद सफाईकर्मी पीछे हटने वाले नहीं हैं।धरना में मौजूद कर्मचारियों ने नियमितीकरण, सम्मानजनक वेतन, सेवा सुरक्षा और अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग दोहराई। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: आठ दिन से कचरे के ढेर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.