गोपालगंज, अक्टूबर 16 -- Gopalganj News: कुचायकोट, एक संवाददाता। सेमरा बाजार स्थित एसएस हॉस्पिटल में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें रांची मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ. विपिन बिहारी पांडेय मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श देंगे। विक्रमपुर पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में किडनी, लिवर, ब्लड प्रेशर और शुगर से संबंधित समस्याओं की जांच की जाएगी। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना और समय पर जांच व उपचार के प्रति जागरूक करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...