गोपालगंज, अगस्त 29 -- Gopalganj News: फुलवरिया। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए रविवार को भी मीरगंज में बिजली विपत्र भुगतान के लिए राजस्व काउंटर खुला रहेगा। उपभोक्ता काउंटर पर पहुंचकर बिजली बिल की राशि जमा कर सकेंगे। बिजली कंपनी के एसडीओ विवेक कुमार ने शनिवार को बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...