Gopalganj News: आईएमडी का भारी बारिश का अलर्ट बूंदाबांदी तक सिमटा, उमस ने पूरे दिन किया बेहाल
गोपालगंज, जुलाई 9 -- Gopalganj News: गोपालगंज। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी भारी बारिश का पूर्वानुमान गुरुवार को जिले में पूरी तरह सटीक साबित नहीं हुआ। दिनभर आसमान में हल्के बादल और धुंध जैसी स्थिति बनी रही, लेकिन अधिकांश समय तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। शाम को बारिश बूंदाबांदी तक सिमट गई। बारिश नहीं होने से खेतों की प्यास भी नहीं बुझ सकी और किसान पूरे दिन आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से कम रहने के बावजूद 67 प्रतिशत आर्द्रता के कारण लोगों को करीब 41 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का अहसास हुआ। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: गोपालगंज, चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट; पटना, मुजफ्परपुर और मधुबनी में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.