गोपालगंज, अगस्त 4 -- Gopalganj News: पंचदेवरी। प्रखंड की सेमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोषाहार नहीं मिलने और पठन-पाठन का कार्य बाधित होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र ने बीडीओ को आवेदन देकर मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित सेविका एवं सहायिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं बीडीओ ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच करायी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...