गोपालगंज, अगस्त 8 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। बैकुंठपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में चल रहे दो दिवसीय अखंड अष्टयाम का शनिवार को विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अष्टयाम की पूर्णाहुति से पहले श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की परिक्रमा कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद हवन का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित चंद्रभूषण पांडेय के नेतृत्व में ब्राह्मणों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। उसके बाद अखंड अष्टयाम का समापन कराया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर साह ,प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, मणिशंकर दास, तारकेश्वर मिश्रा, राजेश गुप्ता, कृष्णा शुक्ला, राहुल मोदी, बाबर अली, विजय ओझा, जिला परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार दीपू आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...