गोपालगंज, अगस्त 19 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाने के अरना बाजार में स्थित मस्जिद में 17 अगस्त की रात हुई इमाम की हत्याकांड का खुलासा बुधवार को पुलिस ने कर दिया। एसपी ने 72 घंटे के भीतर कांड का खुलासा करने का दावा किया है। मामले में उसी गांव के एक विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है। पुलिस की टीम ने आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, दो मोबाइल, खून से सना अधजला कपड़ा व 11 सौ 80 रुपए नगद बरामद किए हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: रिविलगंज डकैती कांड का खुलासा, दो गिरफ्तारहत्याकांड की जांच एसपी ने बुधवार को अरना बाजार में स्थित मस्जिद के समीप प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मस्जिद परिसर में मौलवी की हत्या करने की सूचना मिलने के बाद हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मामले की छानबीन की। इसके बाद कांड...