Gopalganj News: अरना बाजार की मस्जिद में मौलवी की चाकू से गोदकर हत्या
गोपालगंज, अगस्त 17 -- Gopalganj News: उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना बाजार स्थित मस्जिद में रविवार की देर रात करीब 55 वर्षीय मौलवी सफीक खान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव के रहने वाले थे और पिछले करीब डेढ़ साल से अरना मस्जिद में मौलाना के रूप में रहकर नमाज पढ़ाने का कार्य कर रहे थे। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह मस्जिद से अजान की आवाज नहीं आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ।
घटनास्थल पर प्रतिक्रिया लोग मस्जिद पहुंचे तो मौलवी सफीक खान मृत अवस्था में मिले। उनके शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही हथुआ एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन, एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.