Gopalganj News: अमृत और महालक्ष्मी योग में आज मनेगी धनतेरस, धन आरोग्य की होगी कामना
गोपालगंज, नवम्बर 5 -- धनतेरस के शुभ मुहूर्त और पूजा Gopalganj News: गोपालगंज। दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ होगी। घर-आंगन में सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई नई वस्तुएं घर में बरकत लाती हैं। यही वजह है कि कोई सोना-चांदी तो कोई बर्तन, झाड़ू और पूजा सामग्री खरीदकर इस पर्व की परंपरा निभाता है। इस बार धनतेरस पर अमृत योग, मालव्य योग और महालक्ष्मी योग का संयोग भी बन रहा है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ माना गया है। पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि शुक्रवार सुबह 11:07 बजे शुरू होकर शनिवार सुबह 11:44 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य पं. चंद्र किशोर मणि त्रिपाठी के अनुसार, खरीदारी के लिए दोपहर 12:03 से 1:24 बजे, शाम 4 से 7:30 बजे और रात 8:46 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.