Gopalganj News: अमवा मौजे में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की वर्दी फाड़ी
गोपालगंज, अक्टूबर 25 -- गोपालगंज में डायल 112 टीम पर हमला Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाने के अमवा मौजे गांव में शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में पड़ोसी के घर में तोड़फोड़ कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ने गई डायल 112 की टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई और पकड़े गए शराबी को छुड़ाकर भगा दिया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित नंदलाल मांझी के बेटे अंगद मांझी और अंकुश मांझी हैं। डायल 112 के सब इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह के बयान पर छह नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार को दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।सब इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह के अनुसार, शुक्रवार की रात सूचना मिली कि अमवा मौजे वार्ड नंबर आठ में नंदलाल मांझी शराब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.