Gopalganj News: अपहरण कांड के आरोपी समेत 9 गिरफ्तार
गोपालगंज, अगस्त 29 -- Gopalganj News: फुलवरिया। श्रीपुर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अपहरण कांड के आरोपी समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी ने बताया कि कटेया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव से अपहरण कांड में फरार चल रहे अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, शाहपुर बतरहां गांव से शराब के साथ सरिता देवी को पकड़ा गया। दोबारा शराब सेवन के मामले में साहूचक के उपेंद्र चौधरी, मदरवानी के बाबूलाल यादव, मंजिरवां खुर्द के अजय चौधरी, गंगासागर के परमानंद भगत, रूपी बतरहां के करण कुमार और गिदहां के दुर्गेश चौहान को गिरफ्तार किया गया। सभी का सीएचसी फुलवरिया में मेडिकल जांच कराने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.