गोपालगंज, सितम्बर 1 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l प्रखंड के पुरैना पंचायत में नल-जल योजना के अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या 1, 5 और 8 में कार्यरत अनुरक्षकों का मानदेय मार्च 2019 से लंबित है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ और बीपीआरओ को आवेदन देकर भुगतान की मांग भी की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक नल-जल योजना के अनुरक्षक को प्रति माह दो हजार रुपये मानदेय निर्धारित है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण अनुरक्षकों में नाराजगी के साथ योजना संचालन भी प्रभावित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...