गोपालगंज, जुलाई 18 -- Gopalganj News: गोपालगंज। गोपालगंज सहित उत्तर बिहार के चुनिंदा जिलों में संचालित अनुदानित केला विकास योजना इस बार अब तक शुरू नहीं होने से किसान इंतजार में हैं। पिछले तीन वर्षों से उद्यान विभाग जुलाई के पहले सप्ताह से टिश्यू कल्चर केले के पौधों का वितरण शुरू कर देता था, लेकिन इस बार न तो आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है और न ही विभाग की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इससे केला की खेती का रकबा बढ़ाने की तैयारी कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अनदेखी: इस बार अनुदान पर उन्नत सब्जी पौध को तरसेंगे किसान किसानों की चिंता गोपालगंज जिले में उद्यान विभाग के प्रोत्साहन से पिछले कुछ वर्षों में केला की खेती का दायरा लगातार बढ़ा है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के अनुसार वर्तमान में जिले में 1,040 प्ल...