Gopalganj News: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक फरार
गोपालगंज, अक्टूबर 20 -- Gopalganj News: गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर में एनएच-27 पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद फरार ट्रक और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.