गोपालगंज, सितम्बर 26 -- Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) पंचदेवरी प्रखंड के अधिकांश वार्डों में नल-जल योजना की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी है। शनिवार को विभिन्न वार्डों में योजनाओं की जांच के दौरान कई अनियमित्ताएं सामने आयीं। बरौली के बीडीओ अजीत कुमार रौशन के नेतृत्व में गठित टीम ने वार्डों में पहुंचकर नल-जल योजना की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

जांच के दौरान लोगों से बातचीत इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर घरों तक पानी की आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। जांच के दौरान कई वार्डों में पानी की टंकी और पाइपलाइन का ढांचा तैयार मिला। योजना का संचालन भी किया जा रहा है, लेकिन कई जगहों पर घरों तक नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने जांच टीम को बताया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन में तकनीकी खराबी के कार...