गोपालगंज, जुलाई 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पुराने थाना के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उस पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया हाता गांव का मंतोष कुमार था। जबकि जख्मी की पहचान पन्ना लाल यादव के रूप में की गई है।

पुलिस कार्रवाई घटना की सूचना मिलने के बाद गोपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में रेफर कर दिया। ज...