गोपालगंज, अक्टूबर 25 -- गोपालगंज में अग्नि सुरक्षा की स्थिति Gopalganj News: गोपालगंज। सीवान के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। लेकिन, अग्नि सुरक्षा जांच की जमीनी हकीकत अब भी खानापूर्ति तक सीमित है। हादसों से पहले नियमित जांच नहीं होने और एनओसी प्राप्त संस्थानों की रैंडम चेकिंग में कमी के कारण अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी होती रहती है। स्थिति यह है कि कई संस्थानों में खामियां मिलने के बावजूद कार्रवाई नोटिस जारी करने तक सिमट जाती है। अग्निशमन विभाग के पिछले आठ महीने के आंकड़ों के अनुसार, मुजफ्फरपुर में अग्निकांड के बाद गोपालगंज और हथुआ अनुमंडल क्षेत्र के 54 प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा जांच की गई थी। इनमें 26 होटल और 28 निजी व सरक...