Gopalganj News: अगलगी से घर जलकर हुआ राख
गोपालगंज, अगस्त 9 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थसानीय थाने के सोनवलिया गांव में शनिवार की देर शाम आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। अगलगी में नगीना राम के पुत्र बुधन राम के घर में रखी हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे सीओ शिवम श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवार को तत्काल तिरपाल, पॉलिथीन शीट एवं राशन उपलब्ध कराया। सीओ ने बताया कि पीड़ित को आर्थिक सहायता के लिए प्रस्ताव अनुमंडल कार्यालय को भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.