Gopalganj news:मरीजों को मिलेगी आईसीयू की सुविधा
गोपालगंज, जून 28 -- गोपालगंज।स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों के लिए नयी सौगात दी है। अब जिले के मरीजों को आईसीयू की सुविधा भी मिलेगी। शहर स्थित मॉडल सदर अस्पताल में पांच बेड का आईसीयू बनकर तैयार है। 30 जून यानि मंगलवार से इस आईसीयू का संचालन भी शुरू हो जाएगा। इसको लेकर जिला स्वास्थ्य समिति ने तैयारी भी लगभग पूरी कर ली है। इन आईसीयू में आईसीयू में बेड के अलावा कई आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिसमें ऑक्सीजन पाइप लाइन, वेंटिलेशन मशीन, कार्डियक मॉनिटर ,दवा और 24 घंटे निर्बाध बिजली व ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था की गयी है। इसका कमरा पूर्णत: वातानुकूलित है। बेड के लिए पर्याप्त संख्या में चादर और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराए गए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा पहले चरण में यहां दो बेड पर ही आईसीयू का संचालन शुरू किया जाएगा। कुछ संसाधन की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.