नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की नई फ्लैगशिप लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं। नई सीरीज में Google ने कैमरा और हार्डवेयर अपग्रेड के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर खासा जोर दिया है। कंपनी का कहना है कि नई Pixel सीरीज का अनुभव पहले से ज्यादा पर्सनलाइज्ड और proactive बनाया गया है। Google ने Pixel 11 सीरीज में अपना नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया है। कंपनी के मुताबिक, नई चिप बेहतर परफॉर्मेंस के साथ AI से जुड़े फीचर्स को ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करती है। नई सीरीज में Gemini AI का इस्तेमाल फोन के रोजमर्रा के एक्सपीरियंस में और डीपली किया गया है। यह भी पढ़ें- Airtel ने बंद किए 4 रीचार्ज प्लान! 299 रुपये वाला पैक...