नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Google की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी पहले ही 12 अगस्त को होने वाले Made by Google 2026 इवेंट की पुष्टि कर चुकी है और अब भारत में इसकी प्री-बुकिंग को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel 11 सीरीज की प्री-ऑर्डर बुकिंग लॉन्च वाले दिन यानी 12 अगस्त से ही शुरू होगी। Google इस बार Pixel 11 के साथ Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold भी लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने भले ही सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में सामने आई रिपोर्ट्स और लीक्स से फोन के डिजाइन, स्टोरेज, कीमत और AI फीचर्स को लेकर काफी जानकारी मिल चुकी है। 12 अगस्त से शुरू होगी प्री-ऑर्डर बुकिंग रिपोर्ट के अनुसार, Google 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आ...