नई दिल्ली, फरवरी 14 -- Google Pixel 10a भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है और लॉन्च से पहले इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। लीक से आने वाले बजट पिक्सेल फोन को लेकर चीजें और साफ हो गई हैं। लीक से पता चलता है कि अपकमिंग पिक्सेल फोन किसी बड़े डिजाइन चेंज के बजाय छोटे-मोटे बदलावों के साथ आएगा। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर और जानते हैं कि पिछले मॉडल यानी Google Pixel 9a से कितना अलग होगा नया Google Pixel 10a.Google Pixel 10a के फुल स्पेसिफिकेशन्स (लीक के अनुसार) Winfuture.de के अनुसार, गूगल पिक्सेल 10a में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा और इसका रिजॉल्यूशन 2424x1080 पिक्सेल होगा। पैनल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है, जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले बेहतर ड्यूरेबिलिटी दिख...