Google Photos में बड़ा बदलाव! डिलीट फोटो वापस पाने के लिए मिलेगा पहले से आधा वक्त
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- अगर आप Google Photos में अपनी फोटोज और वीडियो का बैकअप रखते हैं, तो जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Google Photos अपने Trash फोल्डर में डिलीट किए गए मीडिया को रखने की ड्यूरेशन बदलने की तैयारी कर रहा है। अभी बैकअप किए गए फोटो और वीडियो को 60 दिनों तक रिकवर किया जा सकता है, लेकिन भविष्य में यह समय घटकर सिर्फ 30 दिन रह सकता है। फिलहाल Google Photos में नियम अलग-अलग हैं। जिन फोटो और वीडियो का Google Photos पर बैकअप हो चुका है, उन्हें डिलीट करने के बाद 60 दिनों तक Trash में रखा जाता है। वहीं, ऐसे फोटो और वीडियो जिनका बैकअप नहीं हुआ है, उन्हें सामान्य रूप से 30 दिनों तक ही रिकवर किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Bilibili क्या है? सेफ है या नहीं, भारत में डाउनलोड करें या फिर नहीं; पूरा सचसभी डिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.