नई दिल्ली, मार्च 31 -- भारत में डिजिटल मैपिंग और नेविगेशन को स्मार्ट बनाने के लिए Google ने अपने Maps ऐप में एक नया फीचर शामिल किया है। कंपनी ने Ask Maps नाम का नया फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स को अब ट्रेडिशनल सर्च के बजाय चैट करते हुए या बोलकर जगहों को सर्च करने का विकल्प देता है। यह फीचर खासतौर से उन यूजर्स के लिए काम का है जो तेजी से पर्सनलाइज्ड रिजल्ट चाहते हैं। नए फीचर के साथ यूजर्स को 'best cafe near me' जैसे कीवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे सवाल पूछ सकते हैं जैसे- 'मेरे रास्ते में अच्छा खाना कहां मिलेगा?' और ऐप उनकी जरूरत, टाइम, लोकेशन और पसंद के हिसाब से जवाब देगा। यह बदलाव सर्च प्रोसेस को ज्यादा आसान और ह्यूमन-लाइक बनाता है। यानी जैसे आप किसी दोस्त से बात करते हैं, वैसे ही ऐप से रास्ता या बाकी चीजें पूछ सकते हैं। यह ...