Google से गुस्सा हुए यूजर्स, दी सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने की धमकी, इस कारण मचा बवाल
नई दिल्ली, मई 20 -- गूगल ने सोमवार को हुए अपने I/O 2026 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में कई बड़े AI अपडेट्स पेश किए, जिनमें जेमिनी स्पार्क एजेंट प्लेटफॉर्म, एंटीग्रैविटी 2.0, जेमिनी ओमनी वर्ल्ड मॉडल और जेमिनी 3.5 फ्लैश वगैरह शामिल हैं। लेकिन दूसरी तरफ, गूगल ने अपने कई यूजर्स को नाराज कर दिया है। मामला गूगल के AI प्लान्स से जुड़ा हुआ है, जिसमें कंपनी ने चुपके से फेरबदल कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने चुपचाप अपने गूगल AI प्लान्स में बदलाव कर दिए हैं, जिसमें टॉप-एंड AI अल्ट्रा प्लान पर $50 का डिस्काउंट मिल रहा है और अब यह $200 से शुरू हो रहा है, जबकि एक नया गूगल AI अल्ट्रा टियर $100 प्रति महीने पर लाया गया है। गूगल ने चुपचाप एक और बदलाव किया है, वह है अपने AI प्रो सब्सक्रिप्शन की लिमिट्स कम करना, जो इत्तेफाक से अभी जियो सिम कार्ड वाले कई भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.