नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- फिटनेस ट्रैकिंग की दुनिया में गूगल एक नया बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि Google अब एक ऐसा फिटनेस बैंड लाने की तैयारी में है जिसमें स्क्रीन ही नहीं होगी। लीक्स के मुताबिक, कंपनी अपने Fitbit ब्रांड के तहत एक नया डिवाइस लॉन्च कर सकती है, जिसे Fitbit Air नाम दिया जा सकता है। यह डिवाइस स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड से बिल्कुल अलग होगा, क्योंकि इसमें कोई डिस्प्ले नहीं होगा और सारा डेटा सीधे आपके स्मार्टफोन में दिखेगा। खबर है कि यह बैंड खास तौर पर Whoop जैसे स्क्रीन-लेस फिटनेस ट्रैकर्स को टक्कर देने के लिए बनाया जा रहा है, जो पहले से ही एथलीट्स और फिटनेस यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस डिवाइस को NBA स्टार Stephen Curry के जरिए टीज भी किया गया है, जिससे साफ है कि Google इसे बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी में है...