नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज के साथ Pixel 11 Pro Fold को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोल्डेबल स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में आता है और इसकी कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है। इतनी कीमत में Google सिर्फ फोल्ड होने वाली स्क्रीन नहीं दे रहा, बल्कि बड़े डिस्प्ले, नया Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM, AI फीचर्स, ट्रिपल कैमरा और IP68 रेटिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी दे रहा है। आइए आपका बताएं कि Pixel 11 Pro Fold में ऐसे कौन-कौन से खास फीचर्स हैं, जो इसे Google का सबसे प्रीमियम Pixel फोन बनाते हैं।8 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन Pixel 11 Pro Fold की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन है। फोन खोलने पर इसमें 8 इंच का Super Actua Flex डिस्प्ले मिलता है। वहीं बाहर की तरफ 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।...