नई दिल्ली, जुलाई 10 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और अब इसका असर ऑनलाइन विज्ञापनों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इसी बीच Google ने अपने ऐड प्लेटफॉर्म में एक अहम बदलाव किया है। कंपनी अब ऐसे विज्ञापनों पर AI लेबल दिखाएगी, जिन्हें AI की मदद से बनाया गया है या एडिट किया गया है। इस नए फीचर का मकसद यूजर्स को यह बताना है कि वे जो विज्ञापन देख रहे हैं, उसमें AI का इस्तेमाल हुआ है या नहीं। Google का नया AI लेबल Google Search, YouTube और Google Discover पर दिखाई देने वाले ऐड्स के लिए लागू किया गया है। अगर किसी ऐड को Google के जनरेटिव AI टूल्स की मदद से तैयार किया गया है या उसमें AI के जरिए बदलाव किए गए हैं, तो यूजर्स इसकी जानकारी आसानी से देख सकेंगे। इससे ऐड्स में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा ...