नई दिल्ली, जून 14 -- अब आप अपने कबाड़ हो चुका पुराना फोन कहीं बेचने जा रहे हैं, तो रुकिए। Google को आपका पुराना स्मार्टफोन चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आपके पुराने फोन का दिग्गज टेक कंपनी गूगल आखिर क्या करेगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंपनी इसे रिफर्बिश करके या दोबारा बेचने के लिए नहीं ले रही है, बल्कि इससे कंपनी को अपना मिनी डेटा सेंटर बनाने में मदद मिल सकती है। कंप्यूटिंग से पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को कम करने पर केंद्रित एक नए रिसर्च प्रोजेक्ट में, गूगल ने पुराने स्मार्टफोन को लो-कार्बन कंप्यूटिंग क्लस्टर में बदलने की अपनी योजना का खुलासा किया है। पुराने डिवाइस को रीसाइक्लिंग के लिए भेजने के बजाय, कंपनी उनका कंप्यूटिंग हार्डवेयर निकालना चाहती है और इसे क्लाउड एप्लिकेशन और रिसर्च वर्कलोड को पावर देने वाले काम में वापस लाना चाहती है।...