नई दिल्ली, मार्च 29 -- फ्लाइट टिकट बुक करते समय पसंदीदा सीट चुनने के लिए अब यात्रियों को अतिरिक्त पैसे नहीं चुकाने पड़ेंगे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नए निर्देश के तहत 20 अप्रैल 2026 से एयरलाइंस को अपनी हर उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्री चुनने के लिए उपलब्ध करानी होंगी। यह कदम उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा जो परिवार के साथ यात्रा करते समय एक साथ बैठने के लिए मजबूरन अतिरिक्त खर्च करते थे। DGCA के संशोधित हवाई परिवहन परिपत्र के अनुसार, एयरलाइंस को पारदर्शी सीट आवंटन नीति बनाए रखनी होगी और बुकिंग इंटरफेस पर खाली सीटों की उपलब्धता तथा शर्तों की स्पष्ट जानकारी देनी होगी। दरअसल, 18 मार्च को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने DGCA को निर्देश दिया था कि हर उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें मुफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.