चंडीगढ़, जनवरी 21 -- पंजाब सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के प्रमुख बस टर्मिनलों को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत लुधियाना, जालंधर, संगरूर, पटियाला और बठिंडा के बस टर्मिनलों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के जरिए अपग्रेड किया जाएगा। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह पहल यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा बढ़ाने, दक्षता सुनिश्चित करने और रोजमर्रा की यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। परिवहन मंत्री ने बताया कि लुधियाना और जालंधर के बस टर्मिनलों पर रोजाना 75000 से 1 लाख तक यात्री आते-जाते हैं, जबकि पटियाला और बठिंडा में करीब 50...