नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- सुबह की सूरज की रोशनी नए सपने और उम्मीदें लेकर आती है। ऐसे में अगर दिन की शुरुआत अपनों के प्यार भरे संदेश और मीठी शायरी से हो जाए, तो चेहरे पर मुस्कान आना लाजिमी है। आजकल हर कोई सुबह गुड मॉर्निंग विश करता है और अगर आप भी अपने माता-पिता, सास-ससुर या भाई बहन को सुबह का प्यारा संदेश भेजते हैं, तो ये 20 शायरियां आपके काम आएंगी। इन्हें पढ़ते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। 1. हर सुबह एक नई उम्मीद लेकर आती है, चेहरे पर मुस्कान और दिल में खुशियां सजाती है। बीते कल को भूलकर आगे बढ़ते रहिए, जिंदगी हर दिन एक नया मौका लेकर आती है। सुप्रभात! 2. सूरज की किरणें आपके आंगन में आएं, खुशियों के फूल हर तरफ मुस्कुराएं। आपका हर दिन इतना खूबसूरत हो, कि गम भी आपके दरवाजे तक न आएं। गुड मॉर्निंग! 3. फूलों की तरह महकती रहे आपकी जिंदगी, चांद-सि...