गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 125 परीक्षा केंद्रों को लेकर 161 आपत्तियां आई हैं। अनंतिम केंद्र सूची जारी होने के बाद विभाग की ओर से आपत्तियां मांगी गई थीं। इसमें सबसे अधिक मांग नए परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर की गई है। कई जनप्रतिनिधियों और नामचीन विद्यालयों ने भी अपने यहां परीक्षा केंद्र बनाए जाने की पैरवी की है। विभागीय जानकारी के मुताबिक, कुल 161 आपत्तियों में 80 नए परीक्षा केंद्र बनाने की मांग से जुड़ी हैं। वहीं, 81 आपत्तियां परीक्षा केंद्र की दूरी और केंद्र बदलने को लेकर आई हैं। कुछ विद्यालयों ने विद्यार्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र दूर होने की बात कही है तो कुछ ने केंद्र बदलने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- Deoria News: 184 विद्यालयों ने दी परीक्षा केंद्र दूर भेजने की आपत्तियां ...